इमाम हुसैन के चेहलुम में पैंतालिस लाख से अधिक विदेशी ज़ायर इराक़ पहुंच चुके हैं।
इराक़ी अधिकारियों ने बताया है कि पैग़म्बरे इस्लाम के नवासे इमाम हुसैनअलैहिस्सलाम के चेहलुम में भाग लेने के लिए मंगलवार तक पैंतालिस लाख सेअधिक विदेशी नागरिक पहुंच चुके हैं और अगले दो तीन दिन में उनकी संख्या मेंऔर अधिक वृद्धि की संभावना है। इराक़ में विदेशी संचार माध्यमों केप्रतिनिधियों का भी कहना है कि आतंकवादियों के अपराधों और उनकी ओर सेउत्पन्न किए जाने वाले ख़तरों की परवाह किए बिना दसियों लाख विदेशीज़ायर इराक़ पहुंच गए हैं और उनके बीच प्रेम व स्नेह देखते ही बनता है।
एक महिला ज़ायर ने कहा कि हम आतंकी संगठन आईएसआईएल को यह संदेश देनाचाहते हैं कि वह धमाके और आतंकवाद जो भी करना चाहे कर ले किंतु हमें इमामहुसैन के रौज़े तक पहुंचने से नहीं रोक सकता। एक अन्य ज़ायर ने कहा किहम आईएसआईएल को यह बताना चाहते हैं कि हुसैनी किसी भी आतंकवादी से नहींडरते।
समाचारों में बताया गया है कि इस साल इराक़ में इमाम हुसैन के चेहलुम केकार्यक्रम में भाग लेने वालों की संख्या पिछले वर्षों से कहीं अधिक होगी।इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि चेहलुम के कार्यक्रम केलिए सुरक्षा के अत्यंत कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।